संस्कृति आर्य गुरुकुलम् का परिचय
10:51 AMApril 25, 2023

संस्कृति आर्य गुरुकुलम् का परिचय

“संस्कृति आर्य गुरूकुलम्” पिछले 50 सालों से कार्यरत एक एसी संस्था है, जिसने आदिकाल से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखते हुए, आज तक विश्व की सबसे प्राचीन शिक्षा प्रणाली "गुरुकुल शिक्षा पद्धति" को टिकाये रखा है ।

स्थापना और उद्देश्य :

“संस्कृति आर्य गुरूकुलम्” की स्थापना, सन् 1970 में परम पूज्य विश्वनाथ शास्त्री यानि दातार गुरुजी के द्वारा विद्यानगरी काशी यानि वाराणसी (बनारस) में हुई ।

जिसका मुख्य उदेश्य “वर्तमान भारत की शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजव्यवस्था में सुधार करके, उसको पुन:स्थापित करने का है ।”

इसप्रकार, गुरूकुलम् (1) शिक्षा का भारतीयकरण, (2) चिकित्सा का ध्रुवीकरण और (3) संस्कारो का सामाजिकरण यह तीन स्तर पर कार्य करता है ।

कार्यक्षेत्र और संकल्प :

संस्कृति आर्य गुरूकुलम् "पंचकोषीय विकास" के सिद्धांत पर आधारीत शिक्षा के द्वारा, व्यक्ति का संपूर्ण विकास करके, समाजव्यवस्था में परीवर्तन करने का कार्य करता है।

यानी पहले “शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण” और बाद में “व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से सामजिक परीवर्तन” यह संस्कृति आर्य गुरुकुलम् की कार्यपद्धति है ।

एवं यह व्यवस्था परीवर्तन का कार्य अविरतरूप से चलता रहे ईस हेतु से, गुरुकुलने “१०८ आचार्य” और “१००८ वैद्य" तैयार करने का भी संकल्प किया है ।

वर्तमान स्थिति और कार्य :

अपने महान उदेश्य की पूर्ति के लिए, गुजरात राज्य के राजकोट शहर के पास सुंदर-मनोरम्य व नैसर्गिक वातावरण में आज भी “संस्कृति आर्य गुरुकुलम्” कार्यरत है ।

इसप्रकार, यह एक 50 साल से कार्यरत संस्था है और आज भी जिज्ञासु एवं अभ्यासु छात्रों को बीना किसी भेदभाव के उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करती है ।

साथ में गुरुकुल दातार गुरूजीने जो समाजपयोगी प्रकल्प दिये है, उसका विविध प्रवचन, अभियान व शिविर के माध्यम से online व offline प्रचार-प्रसार भी करता है ।

एवोर्ड और उपलब्धियाँ :

संस्कृति आर्य गुरुकुलम् की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है के, “उसने 100 से भी ज्यादा जीवनपयोगी विषयों का पुन:संकलन किया और उसे विलुप्त होने से बचाया ।”

उसके बाद दूसरी उपलब्धि यह है की, “सुवर्णप्राशन और गर्भसंस्कार जैसे विषयों को पुन:जीवित किया और राष्ट्रपति पुस्कार एवं उप-राष्ट्रपति सन्मान प्राप्त किया ।”

उसके बाद तीसरी उपलब्धि यह है की, “उसने पुष्यनक्षत्र पर बच्चों को नि:शुल्क सुवर्णप्राशन पिलाने की विश्व की सबसे बड़ी मूवमेन्ट चलायी और वर्ल्ड रेकोर्ड बनाया ।”

Related Articles

गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री (अभिनव धन्वंतरी)
25 Apr 202310:52 AM

गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री (अभिनव धन्वंतरी)

डॉ. मेहुलभाई आचार्य और जिज्ञासा आचार्या
25 Apr 202310:50 AM

डॉ. मेहुलभाई आचार्य और जिज्ञासा आचार्या