डॉ. मेहुलभाई आचार्य और जिज्ञासा आचार्या
10:50 AMApril 25, 2023

डॉ. मेहुलभाई आचार्य और जिज्ञासा आचार्या

पूज्य गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री यानी दातार गुरुजी के अग्रणीय शिष्य, डॉ. मेहुलभाई आचार्य और उसकी धर्म-पत्नी जिज्ञासा आचार्या “संस्कृति आर्य गुरुकुलम्” के वर्तमान संचालक है तथा गुजरात राज्य के राजकोट शहर के पास सुंदर, मनोरम्य व नैसर्गिक वातावरण में, गुरुकुल शिक्षा के माध्यम से आदिकाल से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखने का और हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा के वैदिक ज्ञान को जनमानस तक पहोंचने का उत्कृष्ट कार्य कर रहे है l

डॉ. मेहुलभाई आचार्य के बारे में :

डॉ. मेहुलभाई आचार्यने 11 वर्षो तक पूज्य गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री यानी दातार गुरूजी के सानिध्य में रहकर दर्शनशास्त्र, संस्कृत व्याकरण, वेद, वेदांत, उपनिषद, आयुर्वेद, ज्योतिषशास्त्र, अर्थशास्त्र, भगवद् गीता, ब्रह्मसूत्र जैसे बहुत सारें प्राचीन शास्त्रों का गहन अध्ययन किया l

बाद में, उन्होंने दर्शनशास्त्र व आयुर्वेद में Ph.D कीया और भारतदेश के काफी सारे गुरुकुलो में आचार्य के रूप में कार्य किया एवं गुरूजी द्वारा शरु की हुई “मंत्रौषधि सुवर्णप्राशनम् मुवमेन्ट” को बाल स्वास्थ्य पर चलने वाली “विश्व की सबसे बड़ी मूवमेन्ट” बनाते हुए “वर्ल्ड रेकोर्ड” प्रस्थापित किया l

वर्तमान में वह “संस्कृति आर्य गुरूकुलम्” के प्रमुख आचार्य और संचालक के रूप में कार्यरत है और गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दातार गुरूजी जितने भी समाजपयोगी प्रकल्प दिये है, उसका विविध प्रवचन, अभियान व शिविर के माध्यम से Online व Offline प्रचार-प्रसार करके, जनमानस तक पहोंचाने का उत्कृष्ट कार्य कर रहे है l

जिज्ञासा आचार्या के बारे में :

वही दूसरी तरफ श्रीमति जिज्ञासा आचार्याने भी 5 वर्षो तक भारतवर्ष के प्राचीन गुरुकुलो की महान गुरुशिष्य परंपरा में अभ्यास करते हुए, रामायण, महाभारत, उपनिषद, गीता, पुराण, गर्भविज्ञान, आहारशास्त्र, गृहविज्ञान जैसे बहुत सारे जीवन उपयोगी विषयों का अमूल्य ज्ञान प्राप्त किया ।

फीर, उन्होंने हिंदी व गुजराती भाषा में M.A. व M.Phil की डिग्री हांसिल की और साहित्यकार के रूप में लगभग सभी उपनिषदों पर लेखन कार्य किया, अनेक ग्रंथों का हिन्दी-गुजराती अनुवाद किया तथा 300 से अधिक गीत व 200 से अधिक लधुकथाए लिखी एवं साथ में भारतदेश के काफी सारे गुरुकुलो में आचार्या के रूप में कार्य भी किया l

वर्तमान में वह “संस्कृति आर्य गुरूकुलम्” के मुख्य आचार्या और संचालक के रूप में कार्यरत है और गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दातार गुरूजी जितने भी समाजपयोगी प्रकल्प दिये है, उसका विविध प्रवचन, अभियान व शिविर के माध्यम से Online व Offline प्रचार-प्रसार करके, जनमानस तक पहोंचाने के उत्कृष्ट कार्य में सहयोग कर रहे है l

गुरुकुल से जुड़ने के लिए :

अगर, आप गुरुकुल से जुड़ना चाहते है तो Playstore में जाकर “Sanskruti Arya Gurukulam” एप्लिकेशन को install करे और YouTube पर “Acharya Mehulbhai”, “Shastrokta Ayurveda” और “Gurukul Ganga” चेनल को subscribe कर ले l जिससे आपको गुरुकुल द्वारा आयोजित विविध सेमिनार और शिविर के साथ-साथ अनेक जीवन उपयोगी जानकारीयाँ मिलती रहेगी और आप भारत की प्राचीन ऋषि-परंपरा के अमूल्य वैदिक ज्ञान से लाभान्वित होते रहेंगे l

Related Articles

गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री (अभिनव धन्वंतरी)
25 Apr 202310:52 AM

गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री (अभिनव धन्वंतरी)

संस्कृति आर्य गुरुकुलम् का परिचय
25 Apr 202310:51 AM

संस्कृति आर्य गुरुकुलम् का परिचय